{"_id":"6aab3192cc7b18c83b044826","slug":"delhi-ranks-number-one-in-electric-mobility-tops-the-country-with-84-points-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में दिल्ली नंबर वन: 84 अंकों के साथ देश में अव्वल, चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में दिल्ली नंबर वन: 84 अंकों के साथ देश में अव्वल, चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने पर फोकस
Thu, 17 Sep 2026 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:47 AM IST
सार
नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स 2025 में दिल्ली ने 84 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पाया है। महाराष्ट्र 78, कर्नाटक 73, चंडीगढ़ 71 और गोवा 65 अंकों के साथ इसके बाद रहे।
विज्ञापन
EV Charging Station/demo
- फोटो : Tata Power
विस्तार
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में दिल्ली देश में पहले स्थान पर पहुंच गई है। नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स 2025 में दिल्ली ने 84 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पाया है। महाराष्ट्र 78, कर्नाटक 73, चंडीगढ़ 71 और गोवा 65 अंकों के साथ इसके बाद रहे। सूचकांक में परिवहन विद्युतीकरण, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और शोध व नवाचार जैसे मानकों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन के विद्युतीकरण को और तेजी देने की तैयारी में है। वित्त वर्ष 2028-29 तक राजधानी की सड़कों पर 14 हजार इलेक्ट्रिक बसें उतारने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
ईवी नीति और चार्जिंग नेटवर्क से बढ़ी रफ्तार
दिल्ली की ईवी नीति 2026 के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को वित्तीय प्रोत्साहन देने और चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया है। सरकार का लक्ष्य केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि सार्वजनिक परिवहन, चार्जिंग सुविधाओं और अन्य सेवाओं को जोड़कर व्यापक ईवी ईकोसिस्टम तैयार करना है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने बताया राष्ट्रीय पहचान
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नीति आयोग के इंडेक्स में दिल्ली का शीर्ष स्थान पाना पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ परिवहन नीतियों की राष्ट्रीय पहचान है। इलेक्ट्रिक वाहनों, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक परिवहन के विद्युतीकरण पर लगातार काम किया जाएगा।