फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Police issued advisory regarding closure of section of Delhi-Mumbai Expressway

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बंद!: आश्रम-सराय काले खां जाने वाले ध्यान दें, पढ़ लें ट्रैफिक पुलिस की ये एडवाइजरी

Mon, 14 Sep 2026 02:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 14 Sep 2026 02:29 PM IST
सार

Delhi Mumbai Expressway Advisory: जैतपुर से आश्रम और सराय काले खां जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
Delhi Traffic Police issued advisory regarding closure of section of Delhi-Mumbai Expressway
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आश्रम-सराय काले खां से जाने की सोच रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है। यह एडवाइजरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर यातायात प्रतिबंधों से संबंधित है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का जैतपुर से सराय काले खां/आश्रम की ओर जाने वाला स्ट्रेच अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह बंद मदनापुर खादर के पास लागू किया गया है। यह प्रतिबंध अगली सूचना जारी होने तक प्रभावी रहेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम और सराय काले खां की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस प्रभावित स्ट्रेच से बचने की सलाह दी गई है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में सर्विस रोड का उपयोग करने के लिए कहा गया है। यह सर्विस रोड कालिंदी कुंज और मथुरा रोड से होकर गुजरता है। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना सावधानीपूर्वक बनाने का निर्देश दिया गया है। उन्हें यातायात निर्देशों और सड़क पर लगे साइनेज का पालन करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed