{"_id":"69a00835e408c929520472bd","slug":"delhi-triple-child-and-wife-murder-relatives-claim-munchun-loved-his-wife-and-children-very-much-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और तीन बच्चों का कत्ल!: पत्नी और बच्चों को बेहद चाहता था मुनचुन, करता था हर ख्वाहिश पूरी; फिर क्यों मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और तीन बच्चों का कत्ल!: पत्नी और बच्चों को बेहद चाहता था मुनचुन, करता था हर ख्वाहिश पूरी; फिर क्यों मारा
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी दिल्ली में सामूहिक मर्डर की घटना सामने आई है। महिला और तीन बच्चों की गला काटकर हत्या की गई है। घर में चार शव मिले हैं। परिवार का मुखिया फरार है। पुलिस का दावा-पत्नी से झगड़े पर पति ने वारदात को अंजाम दिया।
Delhi Triple Child And Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में तीन बच्चों और महिला की गला कटी लाश मिली। परिवार का मुखिया गायब था। हत्या का संदेह भी परिवार के मुखिया पर ही जताया जा रहा है। जो वारदात के बाद से फरार है। पुलिस को महिला अनीता (32) के पति मुनचुन केवट (35) पर हत्या का संदेह है। पुलिस मान रही है कि आरोपी ने हत्या से पहले पत्नी और तीनों बच्चियों को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे किसी तरह का प्रतिरोध या शोर नहीं हुआ।
पुलिस ने कमरे से खाने पीने के सैंपल भी कब्जे में लिए हैं। मूल रूप से बिहार निवासी यह परिवार चंदन पार्क इलाके में रहता था। पुलिस के अनुसार, अनीता और पति मुनचुन के बीच मंगलवार देर रात झगड़ा हुआ था।
Trending Videos
पुलिस ने कमरे से खाने पीने के सैंपल भी कब्जे में लिए हैं। मूल रूप से बिहार निवासी यह परिवार चंदन पार्क इलाके में रहता था। पुलिस के अनुसार, अनीता और पति मुनचुन के बीच मंगलवार देर रात झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे मुनचुन का पड़ोस में रहने वाला 10 वर्षीय भतीजा अंकित जब पहुंचा, तो उसने देखा कि कमरे में चाची अनीता और तीनों बेटियों अनुष्का (5), मुस्कान (4) और पल्लवी (3) के खून से लथपथ शव पड़े थे। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी वहां जुट गए। सुबह आठ बजे के करीब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने औपचारिकाएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया।
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मुनचुन की तलाश में छह टीमों को लगाया गया है और दिल्ली, यूपी, हरियाणा में छापेमारी की जा रही है। एक टीम को बिहार भी भेज दिया गया है।
मोबाइल फोन भी बंद
सीसीटीवी कैमरे में वह भागता हुआ नजर आया है और उसका मोबाइल फोन भी वारदात के बाद से बंद आ रहा है। छानबीन में पुलिस को पता चला कि हत्या के दौरान किसी भी पड़ोसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी।
सीसीटीवी कैमरे में वह भागता हुआ नजर आया है और उसका मोबाइल फोन भी वारदात के बाद से बंद आ रहा है। छानबीन में पुलिस को पता चला कि हत्या के दौरान किसी भी पड़ोसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी।
अनीता (32) नाम की महिला और उसकी तीन बेटियों अनुष्का (5), मुस्कान (4) और पल्लवी (3) की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मुनचुन के तीन भाई अपने परिवारों के साथ पड़ोस में रहते हैं। सभी भाइयों का आजादपुर मंडी में अदरक का काम है।
आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिता ने कलेजों के टुकड़ों की ले ली जान
एक ही रात में ऐसा क्या हुआ कि मुनचुन के हाथ अपने कलेजे के टुकड़ों का गला काटते हुए भी नहीं कांपे। उसने सोते समय तीनों बेटियों और पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। सभी के शव जमीन पर बिछे बिस्तर पर बिल्कुल सोने वाली मुद्रा में मिले। ऐसा लग रहा था कि गला काटते समय चारों में से किसी ने भी कोई विरोध नहीं किया।
एक ही रात में ऐसा क्या हुआ कि मुनचुन के हाथ अपने कलेजे के टुकड़ों का गला काटते हुए भी नहीं कांपे। उसने सोते समय तीनों बेटियों और पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। सभी के शव जमीन पर बिछे बिस्तर पर बिल्कुल सोने वाली मुद्रा में मिले। ऐसा लग रहा था कि गला काटते समय चारों में से किसी ने भी कोई विरोध नहीं किया।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि 3 बजे के आसपास आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में करीब 5 बजे वह अपने घर से निकला। गली में लगे एक कैमरे में वह जाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने उसके मोबाइल की सीडीआर निकाली तो उसकी लॉस्ट लोकेशन जहांगीरपुरी की मिली।
इसके बाद से लगातार उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात के बाद वह दिल्ली से बाहर भागा है, इसी वजह से आधा दर्जन से अधिक टीमें उसकी तलाश में भेज दी गई हैं। उधर एक साथ चारों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को भी यहीं नहीं हो रहा कि मुनचुन अपने ही हाथों अपने पूरे परिवार को खत्म कर देगा।
अनीता की जेठानी सोनी देवी ने बताया कि मुनचुन अपनी पत्नी और तीनों बच्चियों को खूब चाहता था। पत्नी और बच्चों की हर ख्वाहिश भी पूरी करता था। अनीता की शादी का 10 साल हो चुके थे, उसकी तीनों बेटियां ऑपरेशन से हुई थी। इसकी वजह से अनीता कमजोर थी। वह ज्यादातर अपने मायके गया में रही थी। चार माह पूर्व ही मुनचुन पत्नी व बच्चों को लेकर दिल्ली आया था।
पत्नी और बच्चों के आने पर वह खुश भी था। घर में होली की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को घर के पास लगने वाले बाजार में मुनचुन पत्नी व बच्चों को लेकर गया और उसने होली के कपड़े व अन्य सामान भी दिलवाया था। सब कुछ ठीक था तो फिर आखिर क्या हुआ।
पुलिस इन सवालों से पर्दा हटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को कमरे से अनीता का मोबाइल फोन मिला है, उसमें भी पुलिस को कुछ खास नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुनचुन के पकड़े जाने या परिजनों से पूछताछ के बाद ही हत्या की वजहों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।