सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU student protests intensify and demand Vice-Chancellor resignation

JNU में छात्रों का बवाल: VC के इस्तीफे की मांग पर अड़े, शांतिश्री पंडित पर कथित जातिसूचक टिप्पणी का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Delhi JNU Protest: दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। छात्र वीसी के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। साथ ही उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

JNU student protests intensify and demand Vice-Chancellor resignation
जेएनयू में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्व विद्यालय के छात्रों ने वीसी शांतिश्री डी पंडित के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की है। कैंपस के आसपास कड़ी सुरक्षा कर दी गई है।

Trending Videos


जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कुलपति शांतिश्री पंडित के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्व विद्यालय के छात्रों को हिरासत में लिया गया है। 

10 दिन पहले जेएनयू छात्रसंघ ने कुलपति शांतिश्री धुलिपुडी पंडित पर एक पॉडकास्ट में कथित रूप से जातिसूचक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया और इसकी कड़ी निंदा की। इस पॉडकास्ट में यूजीसी नियमों पर चर्चा हो रही थी। हालांकि, कुलपति ने इन आरोपों से इनकार किया।

छात्रसंघ कर रहा इस्तीफे की मांग
छात्रसंघ के अनुसार, बीती 16 फरवरी को जारी 52 मिनट के एक पॉडकास्ट में कुलपति ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों, छात्रसंघ पदाधिकारियों के निष्कासन और विश्वविद्यालय की छवि जैसे मुद्दों पर बातचीत की थी। छात्रसंघ का कहना था कि इस दौरान दिए गए कुछ बयान आपत्तिजनक थे। संघ ने बयान जारी कर कुलपति से इस्तीफे की मांग की और कहा कि ऐसे वक्तव्यों से विश्वविद्यालय की गरिमा प्रभावित होती है।

छात्रसंघ ने विशेष रूप से उस टिप्पणी का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि स्थायी रूप से पीड़ित बने रहने या पीड़ित होने का दावा करने से प्रगति नहीं हो सकती। संघ का आरोप है कि यह टिप्पणी विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक अन्याय और बहिष्कार की वास्तविकताओं को नजरअंदाज करती है।

क्या है कुलपति का पक्ष?
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलपति ने कहा कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कुछ नहीं कहा। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं पिछड़े वर्ग की पृष्ठभूमि से आती हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed