सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murder Case What happened that Man killed his entire family

तीन बेटियों-बीवी को बेरहमी से मारा: ऐसा क्या हुआ कि खुद खत्म किया पूरा परिवार? सबको होली के लिए दिलाए थे कपड़े

शुजात आलम, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Feb 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
सार

मुनचुन ने सोते समय पत्नी व तीन बेटियों का गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में आधा दर्जन से अधिक टीमें भेज चुकी है।

Delhi Murder Case What happened that Man killed his entire family
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एक ही रात में ऐसा क्या हुआ कि मुनचुन के हाथ अपने कलेजे के टुकड़ों का गला काटते हुए भी नहीं कांपे। उसने सोते समय तीनों बेटियों व पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। सभी के शव जमीन पर बिछे बिस्तर पर बिल्कुल सोने वाली मुद्रा में मिले। ऐसा लग रहा था कि गला काटते समय चारों में से किसी ने भी कोई विरोध नहीं किया।

Trending Videos

आशंका व्यक्त की जा रही है कि 3 बजे के आसपास आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में करीब 5 बजे वह अपने घर से निकला। गली में लगे एक कैमरे में वह जाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने उसके मोबाइल की सीडीआर निकाली तो उसकी अंतिम लोकेशन जहांगीरपुरी की मिली। इसके बाद से लगातार उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात के बाद वह दिल्ली से बाहर भागा है, इसी वजह से आधा दर्जन से अधिक टीमें उसकी तलाश में भेज दी गई हैं। उधर एक साथ चार लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को भी यही यकीन नहीं हो रहा कि मुनचुन अपने ही हाथों से अपना पूरा परिवार खत्म कर देगा।

भाभी बोली- मुनमुन पत्नी और बच्चियों को खूब चाहता था
अनीता की जेठानी सोनी देवी ने बताया कि मुनचुन अपनी पत्नी और तीनों बच्चियों को खूब चाहता था। पत्नी व बच्चों की हर ख्वाहिश भी पूरी करता था। अनीता की शादी का 10 साल हो चुके थे, उसकी तीनों बेटियां ऑपरेशन से हुई थीं। इसकी वजह से अनीता कमजोर थी। वह ज्यादातर अपने मायके गया में रही थी।

पत्नी और बच्चों को होली के दिलाए थे कपड़े
चार माह पूर्व ही मुनचुन पत्नी व बच्चों को लेकर दिल्ली आया था। पत्नी और बच्चों के आने पर वह खुश भी था। घर में होली की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को घर के पास लगने वाले बाजार में मुनचुन पत्नी व बच्चों को लेकर गया और उसने होली के कपड़े व अन्य सामान भी दिलवाया था। सब कुछ ठीक था तो फिर आखिर क्या हुआ।

पुलिस इन सवालों से पर्दा हटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को कमरे से अनीता का मोबाइल फोन मिला है, उसमें भी पुलिस को कुछ खास नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुनचुन के पकड़े जाने या परिजनों से पूछताछ के बाद ही हत्या की वजहों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है मामला
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बुधवार सुबह दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। चंदन पार्क इलाके में अनीता (32) नाम की महिला और उसकी तीन बेटियों अनुष्का (5), मुस्कान (4) और पल्लवी (3) की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से महिला का पति मुनचुन केवट (35) फरार है।

जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि पति पर हत्या का शक है। मंगलवार देर रात अनीता और मुनचुन के बीच झगड़ा हुआ था। शायद इसके बाद ही उसने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे में वह भागता हुआ नजर आया है और उसका मोबाइल फोन भी वारदात के बाद से बंद आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed