सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The institute should not be limited to degrees but should become a centre for pharmaceutical research: Lieutenant Governor

संस्थान डिग्री तक सीमित न रहकर फार्मास्यूटिकल रिसर्च का बने केंद्र : उपराज्यपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के आठवें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत दुनिया में दवाओं के उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। वैश्विक वैक्सीन की लगभग 60 प्रतिशत मांग पूरी करता है। साथ ही पारंपरिक चिकित्सा और स्वास्थ्य प्रणाली के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। संस्थान केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे फार्मास्यूटिकल रिसर्च का केंद्र बनना चाहिए। ये बातें दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के आठवें दीक्षांत समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि मुझे कोई शक नहीं है कि यूनिवर्सिटी काफी समय से काबिल ग्रेजुएट बनाने के मामले में बहुत अच्छा कर रही है। लेकिन अगर मैं सिर्फ इस उपलब्धि से खुद को संतुष्ट कर लूं तो यूनिवर्सिटी के चांसलर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article