सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian Railways: Sale of platform tickets at major railway stations in Delhi suspended till March 3

Indian Railways: दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री 3 मार्च तक बंद, कम होगी भीड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
सार

नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला पर प्लेटफॉर्म टिकटों की अस्थायी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

Indian Railways: Sale of platform tickets at major railway stations in Delhi suspended till March 3
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, फाइल चित्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे स्टेशनों पर होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के पांच प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 26 फरवरी से तीन मार्च 2026 तक लागू रहेगी।

Trending Videos


इस दौरान दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला पर प्लेटफॉर्म टिकटों की अस्थायी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, बीमार और महिला यात्रियों को छूट दी गई है। रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन समय पर पहुंचने और भीड़ से बचने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध आम परिस्थितियों में भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लगाया गया है ताकि अनावश्यक लोगों की आवाजाही कम हो और वास्तविक यात्रियों को सुविधा मिल सके। हालांकि, इस दौरान कुछ विशेष श्रेणियों को छूट दी गई है।

वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, बीमार यात्रियों व अकेली महिला यात्रियों की सहायता के लिए आने वाले परिजनों को प्लेटफॉर्म टिकट प्रतिबंध से राहत दी जाएगी। रेलवे ने सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के तहत स्टेशन परिसरों में प्रवेश के लिए केवल निर्धारित गेटों का ही उपयोग करने की व्यवस्था की है। रेलवे ने यह भी संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्टाफ व सुरक्षा बलों की तैनाती भी की जाएगी, जिससे त्योहार के दौरान यात्रा अनुभव सुचारु बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed