सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IFFD: A week-long film festival in Delhi from March 25

IFFD: एक सप्ताह तक सिनेमा की राजधानी भी बनेगी दिल्ली, फिल्म महोत्सव 25 मार्च से; सचिवालय में कर्टेन रेजर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
सार

25 से 31 मार्च तक शहर में सिनेमाई जगत का सबसे बड़ा जमावड़ा रहेगा। इसमें गाला प्रीमियर, मास्टरक्लास, फिल्म मार्केट और एक्सपो खास आकर्षण रहेंगे।

IFFD: A week-long film festival in Delhi from March 25
सचिवालय में सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में अगले महीने पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (आईएफएफडी) 2026 का आयोजन होगा। 25 से 31 मार्च तक शहर में सिनेमाई जगत का सबसे बड़ा जमावड़ा रहेगा। इसमें गाला प्रीमियर, मास्टरक्लास, फिल्म मार्केट और एक्सपो खास आकर्षण रहेंगे। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा और दिल्ली को सिनेमा के वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी। बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में इसका कर्टेन रेजर लॉन्च किया और इसे दिल्ली के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे।

Trending Videos


दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित होने जा रहा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली अब आधिकारिक रूप से शुरू होने की घोषणा के साथ चर्चा में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये महोत्सव सिर्फ फिल्मों का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि दिल्ली की रचनात्मक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सोच का उत्सव है। ये एक पब्लिक फेस्टिवल होगा, जिसमें आम लोगों को जोड़ा जाएगा और विश्व सिनेमा को दिल्लीवासियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सिटी वाइड फेस्टिवल भारत मंडपम सहित नई दिल्ली के स्टेडियम और मल्टीप्लेक्स फिल्म थियेटर में होगा। ये आयोजन फिल्म पर्यटन, प्रतिभा विकास, एवीजीसी सेक्टर, रचनात्मक उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। सीएम ने कहा, दिल्ली फिल्म नीति के तहत सिंगल विंडो सुविधा, प्रोडक्शन सपोर्ट और उद्योग सहयोग के जरिए दिल्ली को शूटिंग के लिए आकर्षक डेस्टिनेशन बनाया जा रहा है। आईएफएफडी उसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। ये महोत्सव दिल्ली को राष्ट्रीय और वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। सीएम ने कहा कि जल्द ही महोत्सव का फिल्म कैलेंडर भी जारी होगा।

125 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी
इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम द्वारा किया जा रहा है। इसे दीर्घकालिक सांस्कृतिक परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि दिल्ली को वैश्विक फिल्म हब के रूप में स्थापित किया जा सके। फेस्टिवल में 125 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही गाला प्रीमियर, विशेष स्क्रीनिंग, मास्टरक्लास, इंडस्ट्री संवाद, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ये महोत्सव भारतीय सिनेमा की विविधता को वैश्विक मंच पर पेश करेगा और युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर देगा। इसमें देश विदेश के प्रतिष्ठित फिल्मकार, कलाकार, निर्देशक और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे। नई तकनीक, नवाचार और सिनेमा के बदलते स्वरूप पर गंभीर चर्चा होगी।

कब, कहां और क्या

  • तारीख: 25 से 31 मार्च
  • आयोजन स्थल: भारत मंडपम सहित नई दिल्ली के विभिन्न स्टेडियम, फिल्म थियेटर
  • स्वरूप: सिटी वाइड, सार्वजनिक फिल्म महोत्सव

आकर्षण

  • भव्य गाला प्रीमियर और सितारों से सजी विशेष स्क्रीनिंग होगी
  • डिजिटल और उभरते सिनेमा पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी
  • सिने एक्सचेंज फिल्म मार्केट और सिनेवर्स एक्सपो में उद्योग से जुड़े पेशेवरों को नेटवर्किंग, वितरण और निवेश के अवसर देंगे
  • स्थानीय फिल्मकारों और तकनीशियनों को बड़ा लाभ मिलेगा
  • मास्टरक्लास और इंडस्ट्री पैनल चर्चा होगी
  • सांस्कृतिक संध्याएं और लाइव परफॉर्मेंस होंगे
  • युवाओं और उद्योग के लिए क्या खास
  • युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा
  • फिल्म निर्माताओं के लिए सिंगल विंडो सुविधा होगी
  • शूटिंग और प्रोडक्शन प्रक्रिया होगी आसान
  • रचनात्मक उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा
  • फिल्म पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, शहर की सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed