सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Upper caste people took to the streets in protest against the UGC law

Protest: यूजीसी कानून के विरोध में दिल्ली की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से कानून को वापस लेने की मांग की और इसे सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ बताया।

Delhi: Upper caste people took to the streets in protest against the UGC law
यूजीसी एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

यूजीसी कानून के विरोध में रविवार को सवर्ण समाज के लोगों ने जंतर मंतर पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे और यूजीसी कानून के खिलाफ नारेबाजी की।

Trending Videos


प्रदर्शनकारियों ने सरकार से कानून को वापस लेने की मांग की और इसे सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ बताया। हांलाकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थल से हटने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन स्थल को खाली कराया और वहां मौजूद सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। प्रदर्शनकारी अनिल मिश्रा ने बताया कि यूजीसी से जुड़ा यह कानून सवर्ण समाज के विकास में बाधा उत्पन्न करेगा। सरकार को इस विषय पर सभी वर्गों से संवाद कर संतुलित निर्णय लेना चाहिए।

उन्होंने बताया कि समाज के युवाओं के भविष्य और शिक्षा के अवसरों को ध्यान में रखते हुए इस कानून पर पुनर्विचार आवश्यक है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर मिलना चाहिए और किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग की कि कानून के प्रावधानों को सार्वजनिक कर व्यापक चर्चा कराई जाए ताकि समाज के सभी वर्गों की चिंताओं का समाधान हो सके। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed