{"_id":"69ad990ade40250f600566ea","slug":"previous-government-overlooked-problems-of-poor-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126892-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछली सरकार में गरीबों और मध्यम वर्ग की परेशानियों की अनदेखी की : पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछली सरकार में गरीबों और मध्यम वर्ग की परेशानियों की अनदेखी की : पीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
बुराड़ी में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम ने आप पर बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुराड़ी में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में गरीबों और मध्यम वर्ग की परेशानियों की अनदेखी की गई। स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति भी खराब कर दी गई। उन्होंने कहा कि पहले केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने में जानबूझकर देरी की जाती थी। केंद्र सरकार लगातार पत्र लिखकर आयुष्मान भारत योजना लागू करने की अपील करती रही, लेकिन आप की सरकार ने गरीबों की परवाह नहीं की और योजना को लागू नहीं किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब स्थिति बदल रही है। दिल्ली में नई सरकार के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का काम तेजी से किया जा रहा है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार व्यवस्था सुधारने और योजनाओं को जमीन पर उतारने में जुटी है।
एक वर्ष में कई आयुष्मान मंदिर स्थापित
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वर्ष में दिल्ली में कई आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं, जिससे गरीबों और मध्यम वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। आयुष्मान योजना लागू होने से लोगों को मुफ्त इलाज भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार का तरीका “काम कम और बहाने ज्यादा” का था, जबकि अब दिल्ली में विकास का नया मॉडल देखने को मिल रहा है, बहाने बंद, काम शुरू। उन्होंने कहा कि पहले कई परियोजनाएं फाइलों में ही अटक जाती थीं। लेकिन, अब दिल्ली में काम करने की संस्कृति बदली है और परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
Trending Videos