{"_id":"69b11debdec0655a22043cd1","slug":"arvind-kejriwal-attacks-pm-modi-over-shortage-of-commercial-lpg-gas-cylinders-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: LPG गैस संकट बढ़ने पर केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, बोले- ऐसा लग रहा जैसे ट्रंप के दबाव में काम कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: LPG गैस संकट बढ़ने पर केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, बोले- ऐसा लग रहा जैसे ट्रंप के दबाव में काम कर रहे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार
एलपीजी गैस संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भारत को एक गंभीर संकट में डाल दिया है और ऐसा प्रतीत होता है कि वे पूरी तरह से डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : x/aap
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में बढ़ते झगड़े की वजह से इम्पोर्टेड गैस सप्लाई में रुकावटों के बीच आपूर्ति की समस्या अब देश में भी महसूस होने लगी है। ऐसे में दिल्ली के कई हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत सामने आ रही है, जिससे गैस एजेंसियों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। सप्लाई में देरी और सीमित उपलब्धता के कारण कई जगहों पर सिलिंडर की डिलीवरी प्रभावित हो रही है। इसने आम लोगों की समस्या और परेशानियां दोनों बढ़ा दी है। गहराते एलपीजी गैस संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।
Trending Videos
para_count-0
para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'पूरे देश में एलपीडी सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है। देश में एलपीजी का उत्पादन लगभग 50% तक घट चुका है। एलपीजी पर निर्भर कई उद्योगों की फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं, जिसकी वजह से लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। सरकार ने आदेश जारी किया है कि रेस्टोरेंट और होटल को एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। इस फैसले के कारण देश के बड़े शहरों में कई रेस्टोरेंट और होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इस समय देशभर में शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, और अगर यही हालात रहे तो लोगों को अपनी शादियां तक टालनी पड़ सकती हैं।' para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन
para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 केजरीवाल ने कहा, 'मोदी जी ने भारत को एक गंभीर संकट में डाल दिया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र पूरी तरह डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं। हालात ऐसे दिख रहे हैं मानो भारत जैसे महान देश को अमेरिका का उपनिवेश बना दिया गया हो। आज स्थिति यह है कि हमारे प्रधानमंत्री को कमजोर बताया जा रहा है और उन्हें ब्लैकमेल किए जाने की बातें सामने आ रही हैं। यहां तक कि अमेरिका के छोटे-छोटे अधिकारी भी भारत के प्रधानमंत्री का मजाक उड़ा रहे हैं।'