सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal attacks PM Modi over shortage of commercial LPG gas cylinders

Delhi: LPG गैस संकट बढ़ने पर केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, बोले- ऐसा लग रहा जैसे ट्रंप के दबाव में काम कर रहे

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 11 Mar 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

एलपीजी गैस संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भारत को एक गंभीर संकट में डाल दिया है और ऐसा प्रतीत होता है कि वे पूरी तरह से डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं। 

Arvind Kejriwal attacks PM Modi over shortage of commercial LPG gas cylinders
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते झगड़े की वजह से इम्पोर्टेड गैस सप्लाई में रुकावटों के बीच आपूर्ति की समस्या अब देश में भी महसूस होने लगी है। ऐसे में दिल्ली के कई हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत सामने आ रही है, जिससे गैस एजेंसियों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। सप्लाई में देरी और सीमित उपलब्धता के कारण कई जगहों पर सिलिंडर की डिलीवरी प्रभावित हो रही है। इसने आम लोगों की समस्या और परेशानियां दोनों बढ़ा दी है। इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने गैस की कमी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर देश के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा ने केजरीवाल पर संकटकाल में अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाया है। 

Trending Videos
para_count-0

para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'पूरे देश में एलपीडी सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है। देश में एलपीजी का उत्पादन लगभग 50% तक घट चुका है। एलपीजी पर निर्भर कई उद्योगों की फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं, जिसकी वजह से लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। सरकार ने आदेश जारी किया है कि रेस्टोरेंट और होटल को एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। इस फैसले के कारण देश के बड़े शहरों में कई रेस्टोरेंट और होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इस समय देशभर में शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, और अगर यही हालात रहे तो लोगों को अपनी शादियां तक टालनी पड़ सकती हैं।' para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 केजरीवाल ने कहा, 'मोदी जी ने भारत को एक गंभीर संकट में डाल दिया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र पूरी तरह डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं। हालात ऐसे दिख रहे हैं मानो भारत जैसे महान देश को अमेरिका का उपनिवेश बना दिया गया हो। आज स्थिति यह है कि हमारे प्रधानमंत्री को कमजोर बताया जा रहा है और उन्हें ब्लैकमेल किए जाने की बातें सामने आ रही हैं। यहां तक कि अमेरिका के छोटे-छोटे अधिकारी भी भारत के प्रधानमंत्री का मजाक उड़ा रहे हैं।' उन्होंने केंद्र सरकार पर देश की परंपरागत निरपेक्ष राजनीति से दूर हटने का आरोप लगाया। आप के साथ विपक्ष के दूसरे दलों ने भी केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए हैं। विपक्ष चालू संसद सत्र में भी इस विषय पर चर्चा कराने की मांग कर रहा है।  para_count-2
para_count-3
para_count-3 para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 केजरीवाल 'मौकापरस्त'- भाजपा  para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल के हमलों का जवाब देते हुए उन्हें 'मौकापरस्त' राजनीति करने वाला नेता करार दिया। सचदेवा ने कहा कि ईरान-अमेरिका युद्ध एक वैश्विक संकट का विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में गैस और पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सरकार ने स्पष्ट किया है कि गैस उपलब्धता को लेकर कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि संकट को देखते हुए गैस के उपयोग को प्रमुखता के आधार पर बांटा जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में सबको साथ खड़े होकर इस स्थिति का मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में भी केजरीवाल को राजनीति का अवसर दिखाई दे रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।  para_count-3
para_count-4
para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 सचदेवा ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर देश के संकट के समय में राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पहले कोविड काल में भी इन नेताओं ने राजनीति करने की कोशिश की थी और इस समय भी वे यही करने का प्रयास कर रहे हैं।

para_count-4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed