सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Change: Fog in March slowed down vehicles in Delhi

Weather Change: मार्च में धुंध होने से दिल्ली में थमी वाहनों की रफ्तार, मौसम विभाग ने कहा- होता रहा है ऐसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में घने धुंध नजर आए। इससे सड़कों पर दृश्यता की कमी रही जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
 

Weather Change: Fog in March slowed down vehicles in Delhi
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर भारत में मार्च का महीना आमतौर पर चटक धूप और बढ़ती गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस साल मौसम के मिजाज ने सबको हैरान कर दिया है। मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में घने धुंध नजर आए। इससे सड़कों पर दृश्यता की कमी रही जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर और पूर्वी हवाओं और अधिक नमी के चलते ऐसी स्थिति देखने को मिली है। यह मार्च के महीने में सामान्य स्थिति है। पिछले साल के आंकड़े बताते हैं कि मार्च की शुरुआत में घने कोहरे की स्थिति अक्सर बनती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मार्च में इस तरह का घना कोहरा कोई पहली बार नहीं देखा गया है। साल 2008 में 6 से 8 मार्च के बीच भी ऐसी ही स्थिति बनी थी। इससे बिजली ट्रांसमिशन लाइनें फेल हो गई थीं। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस मौसम में वाहन चलाते समय अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कोहरे के वाहन चालकों की दृश्यता कम हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। उनके अनुसार, जैसे-जैसे दिन में धूप निकलती है और तापमान बढ़ता है, कोहरा धीरे-धीरे घुल जाएगा और दृश्यता सामान्य हो जाएगी।

कोहरे के पीछे का वैज्ञानिक कारण
मौसम वैज्ञानिकों ने इस बेमौसम बदलाव के पीछे किसी चमत्कार के बजाय ठोस भौगोलिक कारणों को जिम्मेदार ठहराया है

  • पश्चिमी विक्षोभ: हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में हवाओं का रुख बदला है।
  • नमी का प्रवेश: पिछले दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी और निचले वायुमंडल में स्थिर बाउंड्री लेयर की वजह से नमी संघनित होकर घने कोहरे में बदल गई।
  • तापमान में गिरावट: रात के समय तापमान गिरने और पूर्वी हवाओं के संगम ने दिसंबर जैसी धुंध की स्थिति पैदा कर दी।

ईरान-इजरायल युद्ध का कनेक्शन: अफवाह या हकीकत?
इस कोहरे को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे ईरान-इजरायल युद्ध में इस्तेमाल हो रहे हथियारों और रसायनों के धुएं से जोड़ रहे हैं। उनका तर्क है कि युद्ध के कारण वैश्विक जलवायु प्रभावित हो रही है। जबकि मौसम वैज्ञानिकों ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि हजारों किलोमीटर दूर चल रहे युद्ध के धुएं का उत्तर भारत के स्थानीय मौसम पर ऐसा असर पड़ना वैज्ञानिक रूप से संभव नहीं है। यह विशुद्ध रूप से एक स्थानीय मौसमी घटना है।

गर्मी से लोग परेशान
मंगलवार को दिनभर की तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। लेकिन, लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज हुआ। ऐसे में पारा लगातार चौथे दिन 35 के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 35.6 आया नगर में 35.8 और लोधी रोड में 35.6 और पालम में 34.4 अधिकतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed