फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली एनसीआर में चलने लगी आंधी, आसमान में छाया काला बादल 

Fri, 18 May 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 May 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi weather change Thunderstorm and Dust storm hits Delhi NCR
delhi weather - फोटो : vivek nigam

दिल्ली-एनसीआर आंधी आने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार दिन भर तेज धूप निकलने के बाद देर शाम एक बार फिर मौसम ने करवट ली। देर शाम तेज धूल भरी आंधी के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। आंधी के कारण लोगों जहां से वहीं रुक गए वहीं यातायात भी प्रभावित हुआ।

Delhi weather change Thunderstorm and Dust storm hits Delhi NCR
delhi weather - फोटो : vivek nigam
दरअसल पिछले कई दिनों में आंधी के कारण जानमाल को हुए नुकसान से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में भी मौसम गर्म बना रहेगा। इस दौरान तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार तेज धूप की वजह ने गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए। 
Delhi weather change Thunderstorm and Dust storm hits Delhi NCR
delhi weather - फोटो : lal singh
राजधानी में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्र्ड हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झुलसाने वाली गर्मी से दिन भर लोग परेशान होते रहे। पालम केन्द्र पर सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री, आयानगर व जाफरपुर  में 42.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi weather change Thunderstorm and Dust storm hits Delhi NCR
delhi weather - फोटो : lal singh
बृहस्पतिवार को शाम छह बजे के बाद अचानक से तेज हवाओं व धूल भरी आंधी चलनी शुरू हो गई। काफी देर तक कुछ ऐसा ही मौसम बना रहा। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी देर शाम को 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना विभाग ने जताई है।

वहीं हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम बदलने के बावजूद गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। जबकि 22 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed