सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather: The mercury will not cross 34 degrees for the next few days.

Delhi Weather: अभी कुछ दिन 34 के पार नहीं जाएगा पारा, आज आसमान में रहेंगे बादल; शाम को हो सकती है हल्की बारिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के अनुसार, 5 अप्रैल को दिन का तापमान 30-32 और रात का 17-19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा। शाम के समय गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Delhi Weather: The mercury will not cross 34 degrees for the next few days.
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 अप्रैल को दिन का तापमान 30-32 और रात का 17-19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा। शाम के समय गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Trending Videos


वहीं, 6 अप्रैल को दिन का तापमान 31-33 और रात का 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके अलावा, 7 और 8 अप्रैल को सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। दूसरी ओर, शनिवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन, खबर लिखे जाने तक बारिश की मौजूदगी दर्ज नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed