सब्सक्राइब करें

Live

Noida Protest Today Live: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, फरीदाबाद में भी भड़के कर्मचारी

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 13 Apr 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं।

Violent Protests in Noida Over Demand for Salary Hike; Employees Also Take to Streets in Faridabad and Palwal
नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:30 PM, 13-Apr-2026

प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर 58 की कंपनी में तोड़फोड़ की

सेक्टर 58 की कंपनी में घुस गए उपद्रवी और जमकर तोड़फोड़ की
01:23 PM, 13-Apr-2026

सरकार समस्याओं का समाधान करने में आगे बढ़ेगी: मंत्री नरेंद्र कश्यप

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, 'नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने विकास की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं। एमएसएमई, उद्योग, रोजगार की बात हो, हर दिशा में प्रदेश आगे बढ़ा है। मैं आंदोलनकारी लोगों से कहूंगा कि किसी के बहकावे में ना आएं। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में आगे बढ़ेगी।"
01:15 PM, 13-Apr-2026

नोएडा के हालात पर डीजीपी और एडीजी एलओ की नजर

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से नोएडा के हालात पर नजर रख रहे हैं।
01:01 PM, 13-Apr-2026

नोएडा के इन मार्गों से गुजरने से बचें, नहीं तो जाम में फसेंगे

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर शहर में कई कामगार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस वजह से शहर में कई मार्गों में जाम लग गया है। सेक्टर-62 से सेक्टर 52 जाने से वाहन चालक बचें, यहां पर लंबा जाम लगा हुआ है। नोएडा एलीवेटेड से उतरने वाले रैंप पर भी जाम का हालात हैं। ऐसे ही छिजारसी के पास भी जाम है। सेक्टर-52 में भी सड़क पर श्रमिक बैठे हैं। सेक्टर-61 सेक्टर के रास्ते भी जाम से पैक हो गए हैं। एनएसईजेड के सामने भी रास्ते बंद हैं। यहां पर श्रमिकों ने आगजनी भी की है। ऐसे ही शहर में प्रवेश करने वाले कई मार्गों पर जाम के हालत हैं।
12:59 PM, 13-Apr-2026

फरीदाबाद में कर्मचारियों ने रोड जाम कर रोष प्रकट किया

फरीदाबाद सेक्टर 37 में बेरिंग बनाने वाली मदरसन कंपनी के बाहर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। यहां पर सुबह 9 से ही पहली शिफ्ट में कर्मचारी इकट्ठा होकर अपने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी प्रशासन से मिले लेकिन कंपनी प्रशासन द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कर्मचारियों ने रोड जाम कर रोष प्रकट किया।
12:14 PM, 13-Apr-2026

कर्मचारियों की मुख्य मांगें

कर्मचारियों का मुख्य विरोध कंपनी प्रबंधन की कथित मनमानी, वेतन भुगतान में देरी और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ है। उधर, नोएडा की मदरसन कंपनी के बाहर जारी प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से वेतन बढ़ाने और काम के माहौल में सुधार की मांग कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा वेतन में गुजारा करना बेहद मुश्किल हो रहा है।

प्रशासन ने एक दिन पहले ही कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी, साथ ही मांगों पर विचार करने और समाधान निकालने का आश्वासन दिया था। नए निर्देशों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर में कार्यरत श्रमिकों को ओवरटाइम के बदले दोगुना भुगतान दिया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारियों की सैलरी और बोनस समय पर सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाए। इसके बावजूद, कर्मचारियों का आक्रोश कम नहीं हुआ और आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया।

इस मांगों को किया गया था पूरा
1-अनावश्यक किसी भी कर्मचारियों को सेवा से नहीं निकाला जाएगा
2-ओवरटाइम का भुगतान दुगनी दर से किया जाएगा। उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी
3-प्रत्येक कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। यदि रविवार को कार्य कराया जाता है,तो उसके भुगतान भी दुगन होगा
4-कर्मचारियों के खाते में 30 नवंबर तक उनके बोनस दिया जाएगा। 
5-सभी कंपनियों में यौन उत्पीड़न रोकथाम के लिए समिति गठित की जाएगी। इसकी अध्यक्ष महिला होगी। साथ ही शिकायत पेटी लगाई जाएगी तथा 6-कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा। 
7-कर्मचारियों को वेतन प्रत्येक माह 10 तारीख दे दिया जाएगा। साथ ही वेतन पर्ची दी जाएगी। 
8-आंदोलन में सम्मिलित किसी भी कर्मचारी को काम से नहीं निकाला जाएगा। 
9-प्रदेश सरकार द्वारा घोषित के बाद सभी का वेतन बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:52 AM, 13-Apr-2026

बुलंदशहर में TAG कंपनी में मजदूरों का जोरदार धरना-प्रदर्शन

बुलंदशहर में वेतन बढ़ाने, पीएफ-ईएसआई और अन्य सुविधाओं को लेकर मजदूरों ने हंगामा किया। 12 घंटे काम के बदले महिला को ₹15 हजार, पुरुष को ₹20 हजार न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। ठेकेदारों पर शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए मजदूरों ने कंपनी गेट पर जमकर नारेबाजी की। एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एएलसी पल्लवी चौहान, एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद श्रमिकों को शांत कर काम पर भेजा गया। सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित टैग ट्रॉपिकल एग्रोसिस्टम (इंडिया) का मामला है।
11:50 AM, 13-Apr-2026

पलवल के पृथला में कर्मचारियों ने लगाया जाम

दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल के पृथला में निजी कंपनी कर्मचारियों ने लगाया जाम।
11:47 AM, 13-Apr-2026

नोएडा के सेक्टर 60 में भारी जाम

कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते नोएडा में सभी प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति है। सेक्टर-60 अंडरपास में भारी जाम लगा है।
11:40 AM, 13-Apr-2026

ग्रेटर नोएडा में भी हंगामा

ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक के पास स्थित एक कंपनी के बाहर कर्मचारी हंगामा कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed