{"_id":"69dca05e4674c8916b0b00a3","slug":"union-minister-of-state-inaugurated-direct-rail-service-from-badaun-to-delhi-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली दूर नहीं: बदायूं से सीधी रेल सेवा शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री ने यात्रियों संग ट्रेन में किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली दूर नहीं: बदायूं से सीधी रेल सेवा शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री ने यात्रियों संग ट्रेन में किया सफर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। बदायूं से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में भारी भीड़ उमड़ी और यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने उद्घाटन विशेष ट्रेन में किया सफर
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोमवार को बदायूं से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। बदायूं रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में उन्होंने उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में भारी भीड़ उमड़ी और यात्रियों में उत्साह देखा गया।
Trending Videos
यह नई सेवा बदायूं, कासगंज और एटा के यात्रियों को राजधानी तक सीधी और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराएगी। इससे मुरादाबाद के रास्ते उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। क्षेत्र के कृषि और वन उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली दूर नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले को गंगा एक्सप्रेसवे, रिंग सड़क और फोरलेन हाइवे की सौगात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने 14315/14316 बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के मार्ग का विस्तार कासगंज तक करने की स्वीकृति दी है। 05303 बदायूं-नई दिल्ली उद्घाटन विशेष ट्रेन सोमवार दोपहर 12 बजे बदायूं से रवाना हुई और शाम आठ बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 14 कोच हैं, जिनमें सामान्य श्रेणी, आरक्षित कुर्सीयान और वातानुकूलित कोच शामिल हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : संवाद
लखनऊ के लिए भी जल्द सेवा
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने संकेत दिया कि जल्द ही बदायूं से लखनऊ के लिए भी सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की योजना है। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। यह नई सेवा छात्रों, व्यापारियों और आम यात्रियों को राहत देगी। बदायूं के सामाजिक व आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
यात्रियों को देखा गया उत्साह
उद्घाटन समारोह में स्टेशन परिसर में भारी भीड़ उमड़ी। किसानों ने फूल बरसाकर खुशी जाहिर की। महिलाओं और बच्चों ने इस पल को कैमरे में कैद करते हुए सेल्फी ली। कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
विशेष ट्रेन की समय सारिणी
05303 बदायूं-नई दिल्ली उद्घाटन विशेष ट्रेन 13 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे बदायूं से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बरेली जंक्शन (13:15), भिटौरा (13:37), नगरिया सादात (13:51), रामपुर जंक्शन (14:18), मुरादाबाद (14:50), अमरोहा (15:19), गजरौला (15:40), गढ़मुक्तेश्वर (17:02), हापुड़ जंक्शन (17:35), पिलखुआ (17:47), गाजियाबाद (18:42), साहिबाबाद (18:54), आनंद विहार (19:06), तिलक ब्रिज (19:15) और शिवाजी ब्रिज (19:23) होते हुए रात 20:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।