{"_id":"69dca24630469b101807a51b","slug":"no-cash-at-toll-plazas-only-online-payments-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Toll plaza: एनएचएआई के नए आदेश, अब नकद नहीं, केवल ऑनलाइन भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Toll plaza: एनएचएआई के नए आदेश, अब नकद नहीं, केवल ऑनलाइन भुगतान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार
अब टोल कर्मियों को नकद पैसे देने के बजाय वहां लगे क्यू आर कोड को स्कैन कर भुगतान करना होगा। इसके लिए टोल नाकों पर जगह-जगह क्यूआर कोड के बोर्ड लगा दिए गए हैं।
टोल प्लाजा
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस जिले के टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन स्वामियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एचएचएआई के नए आदेश के बाद अब जिले के अलीगढ़-आगरा हाईवे पर बरौस एवं मडराक टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
Trending Videos
अब यदि आपके वाहन पर फास्टैग नहीं है तो भी आपको नकद के बजाय ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान करना होगा। टोल बूथों पर लगने वाली लंबी कतारों से निजात पाने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिले के दोनों प्रमुख टोल मडराक (आगरा रोड) और बरौस पर इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब टोल कर्मियों को नकद पैसे देने के बजाय वहां लगे क्यू आर कोड को स्कैन कर भुगतान करना होगा। इसके लिए टोल नाकों पर जगह-जगह क्यूआर कोड के बोर्ड लगा दिए गए हैं। बृज भूमि एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विनय वर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा पर समय की बचत के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। वाहन स्वामियों से अपील है कि वे अपने फास्टैग को रिचार्ज रखें।