{"_id":"6a31614a63a3064284008841","slug":"delhis-rural-community-unites-to-secure-recognition-for-former-chief-minister-brahm-prakash-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-141215-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पूर्व मुख्यमंत्री ब्रह्म प्रकाश को सम्मान दिलवाने के लिए एकजुट हुआ दिल्ली देहात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पूर्व मुख्यमंत्री ब्रह्म प्रकाश को सम्मान दिलवाने के लिए एकजुट हुआ दिल्ली देहात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जयंती समारोह में महापंचायत और प्रतिमा स्थापना का संकल्प लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय ब्रह्म प्रकाश की 108वीं जयंती पर उनके पैतृक गांव शकूरपुर के ग्रामीणों के साथ-साथ दिल्ली देहात के ग्रामीणों ने उन्हें दोबारा सम्मान दिलाने का बीड़ा उठाने का संकल्प लिया। शकूरपुर स्थित ब्रिटानिया चौक पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने चौ. ब्रह्म प्रकाश चौक का नाम बहाल कराने, वहां उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने और इस मुद्दे पर दिल्ली के गांवों की महापंचायत बुलाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि ब्रह्म प्रकाश केवल शकूरपुर गांव ही नहीं बल्कि पूरे दिल्ली देहात की पहचान और ग्रामीण समाज के गौरव थे। हाल ही में चौक का नाम बदलने से ग्रामीण समाज में असंतोष है और अब उन्हें दोबारा सम्मान दिलाने के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे। ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि चौ. ब्रह्म प्रकाश ने किसानों, गरीबों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जो काम किए, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।
दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली देहात ने देश को दो ऐसे मुख्यमंत्री दिए, जिन पर पूरे ग्रामीण समाज को गर्व है। स्वर्गीय चौ. ब्रह्म प्रकाश और स्वर्गीय डॉ. साहिब सिंह वर्मा ने गांव, गरीब और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी। पूर्व पार्षद मनोज यादव ने कहा कि चौधरी ने कम उम्र में दिल्ली का नेतृत्व संभालकर ग्रामीण विकास को नई दिशा दी। वहीं, अधिवक्ता हेमंत यादव ने ब्रह्म प्रकाश की प्रतिमा स्थापित करने और उनकी जयंती और पुण्यतिथि को हर वर्ष नियमित रूप से मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
समारोह में ग्राम प्रधान शकूरपुर श्रीकृष्ण यादव, जनता दल (यू) दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव, रामपुरा गांव के राजेंद्र अवाना, मुरारी लाल, नौ गांव खाप दौराला के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, पूर्व पार्षद गीता यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद थे। समारोह के अंत में सभी ने चौ. ब्रह्म प्रकाश की विरासत और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया और उनकी पुण्यतिथि 11 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में बड़े श्रद्धांजलि समारोह के आयोजन पर भी सहमति जताई।