सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delivery boy creates a Reel with a weapon to assert dominance.

Delhi NCR News: डिलीवरी बॉय ने दबदबा बनाने के लिए हथियार के साथ बनाई रील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चस्के और लोगों में दबदबा बनाने के चक्कर में पुरानी दिल्ली का एक युवक जेल पहुंच गया। चांदनी महल थाना पुलिस ने आरोपी के लिए खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद जैद (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक पिज्जा आउटलेट में काम करता है। पिज्जा बनाने के अलावा वह उसकी डिलीवरी भी करने जाता है। इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर में उसने तमंचे का इंतजाम कर रील बनाई। जैद को लगता था कि ऐसा करने से क्षेत्र में उसका दबदबा भी कायम होगा। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 16 जून को कमला मार्केट थाने की तुर्कमान गेट पुलिस चौकी के स्टाफ को खबर मिली कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ अपनी रील और स्टोरी अपलोड की है। फौरन पुलिस ने इस्टाग्राम की रील से आरोपी का पता लगाया। आरोपी तुर्कमान गेट का ही निवासी निकला। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र से दबोच लिया। उससे पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने अपने घर में तमंचा और कारतूस छिपाया हुआ है। पुलिस ने उसके घर पर छापा मार कर तमंचा भी बरामद कर लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तमंचे का स्रोत पता करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed