फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand for public toilets intensifies

Delhi NCR News: सार्वजनिक शौचालय के लिए तेज हुई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली (संवाद)। कालकाजी-गोविंदपुरी के गुरु रविदास मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से दुकानदारों, कर्मचारियों और यहां आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मार्केट एसोसिएशन का कहना है कि यहां रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ दिल्ली एनसीआर से ग्राहक पहुंचते हैं। इसके बावजूद बाजार में पर्याप्त सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बाजार में काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी होती है। एसोसिएशन का कहना है कि बाजार में मौजूद एकमात्र शौचालय को फरवरी 2025 में नगर निगम ने आधुनिक शौचालय के निर्माण के लिए हटा दिया था। लेकिन अब तक नया शौचालय नहीं बन सका है। इस मामले में गोविंदपुरी की आरडब्ल्यूए प्रधान कई बार एमसीडी के डीसी से मिल चुकी हैं और लिखित शिकायत दे चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने जल्द शौचालय बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed