फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में डबल मर्डर: महिला की गोली मारकर हत्या, प्रेमी ने खुद को भी उड़ाया; व्हाट्सएप पर भेजी थी लाइव लोकेशन

Thu, 16 Jul 2026 08:32 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 16 Jul 2026 08:32 PM IST
सार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिवांगिनी और निखिल पिछले करीब छह महीने से रिलेशनशिप में थे। सूत्रों के मुताबिक, निखिल के बेरोजगार होने के कारण दोनों के बीच अनबन चल रही थी। घटना वाले दिन ही दोपहर में शिवांगिनी ने निखिल को फोन कर रिश्ता पूरी तरह खत्म (ब्रेकअप) करने की बात कही थी, जिससे नाराज होकर निखिल दिल्ली पहुंचा था।

विज्ञापन
Double murder in BURARI Delhi Woman shot dead lover kills himself too
दिल्ली में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के बुराड़ी इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के कमालपुर इलाके में एक मकान के बंद कमरे में एक युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग में ब्रेकअप के बाद हत्या और फिर आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।

Double murder in BURARI Delhi Woman shot dead lover kills himself too
मौके पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कमरे का दरवाजा तोड़कर घुसे लोग, अंदर का नजारा देख उड़े होश
घटना बुराड़ी के कमालपुर, ए-ब्लॉक, गली नंबर 12-13 स्थित मकान नंबर 823 की है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे स्थानीय थाने को घटना की सूचना मिली थी।

Double murder in BURARI Delhi Woman shot dead lover kills himself too
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

बहन के घर पहुंचने पर हुआ खुलासा
मृतक महिला की 21 वर्षीय बहन निशांगिनी (जो बुराड़ी के एक स्कूल में शिक्षिका हैं) जब स्कूल से घर लौटीं, तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने और खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने मकान मालिक और आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तुड़वाया। कमरे के अंदर दोनों के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Double murder in BURARI Delhi Woman shot dead lover kills himself too
मृतक का आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला

मृतकों की पहचान
शिवांगिनी (26 वर्ष): मूल रूप से रायबरेली (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली थीं और दिल्ली में नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर में कार्यरत थीं।

निखिल (25-26 वर्ष): मूल रूप से सोनीपत (हरियाणा) के पिनाना गांव का रहने वाला था। वह पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था, लेकिन फिलहाल बेरोजगार था और पंजाब के सारण में रह रहा था।

विज्ञापन
Double murder in BURARI Delhi Woman shot dead lover kills himself too
शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बेरोजगारी के कारण ब्रेकअप बना हत्या की वजह?
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिवांगिनी और निखिल पिछले करीब छह महीने से रिलेशनशिप में थे। सूत्रों के मुताबिक, निखिल के बेरोजगार होने के कारण दोनों के बीच अनबन चल रही थी। घटना वाले दिन ही दोपहर में शिवांगिनी ने निखिल को फोन कर रिश्ता पूरी तरह खत्म (ब्रेकअप) करने की बात कही थी, जिससे नाराज होकर निखिल दिल्ली पहुंचा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed