फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Driver kills young man over fare dispute

किराये का विवाद और कत्ल: वैन चालक ने युवक को उतारा मौत के घाट, पत्नी और बेटे के साथ मिलकर बनाया प्लान

Sun, 23 Aug 2026 08:33 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 23 Aug 2026 08:33 AM IST
सार

पूछताछ में आरोपी राजिंदर ने बताया कि उसने युवक को गुरुग्राम के इफको चौक से अपनी वैन में बैठाया था। रास्ते में किराये को लेकर दोनों में विवाद हो गया। युवक ने 1000-1500 रुपये का किराया देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच वैन में ही झगड़ा हो गया और उसने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में 1000-1500 रुपये के किराये के विवाद में एक ईको वैन चालक ने युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर शव की पहचान छिपाने की कोशिश की। तीनों ने शव के कपड़े उतारकर उसे सड़क किनारे फेंक दिया। नारायणा थाना पुलिस ने मामले में वैन चालक राजिंदर कुमार उर्फ अन्नू (59), उसकी पत्नी कामिनी (50) और बेटे लक्ष्य (28) को गिरफ्तार किया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, 17 अगस्त को नारायणा पुलिस को सी-ब्लॉक स्थित सेवा भारती एनजीओ की दीवार के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर 30 से 35 साल के युवक का शव मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। आसपास खून फैला था। मौके से ईंटें और मिट्टी के बर्तन के टुकड़े भी मिले थे। मृतक के बाएं हाथ पर दिल के आकार का टैटू बना था। इसमें तीर के निशान के साथ आनंद और रेनू लिखा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इसी टैटू के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है। पूछताछ में आरोपी राजिंदर ने बताया कि उसने युवक को गुरुग्राम के इफको चौक से अपनी वैन में बैठाया था। रास्ते में किराये को लेकर दोनों में विवाद हो गया। युवक ने 1000-1500 रुपये का किराया देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच वैन में ही झगड़ा हो गया और उसने उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन

कपड़े उतारकर सड़क किनारे फेंक दिया था
हत्या के बाद राजिंदर ने अपनी पत्नी कामिनी और बेटे लक्ष्य को मौके पर बुलाया। पुलिस के अनुसार, तीनों ने मिलकर युवक के कपड़े उतारे और शव को सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ईको वैन, मृतक के कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं। पुलिस अब मृतक की पहचान करने के साथ घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed