फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Drug-Free Youth Campaign' to run for 100 weeks; public awareness drives to be held every Sunday.

Delhi NCR News: 100 सप्ताह तक चलेगा नशा मुक्त युवा अभियान, हर रविवार चलेगा जनजागरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
एमवाई भारत के अभियान में युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प, खेल और योग आपस में जोड़ेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में शुरू हुए नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत अब अगले 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम होंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं और इस अभियान को जनआंदोलन बनाया जाएगा।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के एमवाई भारत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी सुनाया गया। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक रविवार खेल, योग, ध्यान, सांस्कृतिक गतिविधियों, सेवा कार्यों और जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नशा मुक्त भारत का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ेंगे
रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार युवाओं को शिक्षा, खेल और कौशल विकास से जोड़कर नशा मुक्त समाज बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 लोगों तक संदेश पहुंचाने की अपील
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल नशे से दूर रहने का संदेश देना नहीं, बल्कि युवाओं में ऐसा आत्मविश्वास पैदा करना है कि वे इस बुराई से हमेशा दूर रहें। उन्होंने प्रत्येक युवा से कम से कम 100 लोगों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने को कहा। कार्यक्रम में युवाओं ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया और सिग्नेचर वॉल पर हस्ताक्षर कर अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed