{"_id":"6a6f4f2eb2dbb3b1820fe64d","slug":"capacity-of-chandu-budhera-water-treatment-plant-to-be-increased-delhi-ncr-news-c-24-1-gur1002-96542-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चंदू बुढेरा जल शोधन संयंत्र की बढ़गी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चंदू बुढेरा जल शोधन संयंत्र की बढ़गी क्षमता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्लांट की क्षमता 4000 से बढ़कर 500 एमएलडी हो जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) चंदू बुढेरा स्थित 100 एमएलडी क्षमता वाले पांचवें जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) को जल्द ही पूरी क्षमता के साथ संचालित करने की तैयारी है। इसके शुरू होने के बाद चंदू बुढेरा जल शोधन संयंत्र की कुल क्षमता 400 एमएलडी से बढ़कर 500 एमएलडी हो जाएगी। इससे शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
जीएमडीए के अनुसार, 100 एमएलडी क्षमता वाला पांचवां यूनिट करीब दो महीने पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण इसका ट्रायल रन शुरू नहीं किया जा सका। अब बिजली व्यवस्था पूरी होने के बाद संयंत्र के उपकरणों और मशीनों की कार्यक्षमता की जांच की जा रही है। फिलहाल मोटरों पर लोड देकर पूरे सिस्टम का परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद संयंत्र में पानी छोड़कर ट्रायल रन किया जाएगा। चंदू बुढेरा जल शोधन संयंत्र में 100-100 एमएलडी क्षमता के चार यूनिट पहले से संचालित हैं। पांचवें यूनिट का ट्रायल जल्द शुरू किया जाएगा और सफल परीक्षण के बाद इसे नियमित रूप से चालू कर दिया जाएगा। नए यूनिट के चालू होने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में बढ़ती आबादी की जल मांग को पूरा करने में भी सहायता मिलेगी।