{"_id":"6a6f538e6c4d369bd10b9e62","slug":"ramlila-mahasangh-warns-makers-of-ramayan-announces-protests-outside-cinema-halls-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148767-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रामायण के मेकर्स को रामलीला महासंघ की चेतावनी, सिनेमाघरों के बाहर विरोध का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रामायण के मेकर्स को रामलीला महासंघ की चेतावनी, सिनेमाघरों के बाहर विरोध का ऐलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। रणबीर कपूर, सनी देओल व यश से सजी और निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायण रिलीज से पहले विवादों में घिरती नजर आ रही है। श्री रामलीला महासंघ दिल्ली ने फिल्म के मेकर्स को कड़ी चेतावनी देते हुए मांग की है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को विशेष प्रदर्शन के माध्यम से दिखाया जाए। महासंघ का कहना है कि यदि फिल्म में रामायण के मूल स्वरूप से छेड़छाड़, धार्मिक तथ्यों में बदलाव या हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य अथवा संवाद पाए गए और उन्हें रिलीज से पहले नहीं हटाया गया तो दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में हिंदू संगठनों और रामलीला समितियों के साथ मिलकर सिनेमाघरों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने इस संबंध में फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और प्रोडक्शन कंपनी को पत्र भेजा है। उनके अनुसार, उन्हें अधिकृत माध्यमों से ऐसी जानकारी मिली है कि फिल्म में कुछ ऐसे दृश्य हो सकते हैं, जिन पर धार्मिक विवाद खड़ा होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि रामायण करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि महासंघ का उद्देश्य फिल्म का विरोध करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान और रामायण के अन्य पात्रों का चित्रण भारतीय परंपरा, संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप हो। ब्यूरो