{"_id":"6a6f5f6848d6c1eae107723c","slug":"fire-breaks-out-in-the-shaft-of-a-three-story-building-woman-saves-three-lives-by-fashioning-a-makeshift-rope-out-of-bedsheets-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148837-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तीन मंजिला इमारत के शाफ्ट में लगी आग, महिला ने चादर का अस्थायी रस्सी बनाकर बचाई तीन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तीन मंजिला इमारत के शाफ्ट में लगी आग, महिला ने चादर का अस्थायी रस्सी बनाकर बचाई तीन की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-राजौरी गार्डन इलाके की घटना, सूझबूझ से मां और बेटी के साथ खुद को बचाया
-दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में रविवार शाम एक तीन मंजिला इमारत के शाफ्ट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही पूरी इमारत पर धुआं फैल गया। जिससे दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवार वहां फंस गया। हालांकि दूसरी मंजिल पर रहने वाली 32 साल की नेहा अग्रवाल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने सहित तीन लोगों की जान बचा ली। नेहा ने चादरों को जोड़कर रस्सी बनाकर अपनी 60 साल की मां लक्ष्मी अग्रवाल और फिर तीन साल की बेटी रयाना को सुरक्षित उतारा। इसके बाद वह खुद भी नीचे आ गईं।
दमकल विभाग के मुताबिक रविवार शाम करीब 4.10 बजे राजौरी गार्डन स्थित एक तीन मंजिला मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल अधिकारी बत्तीलाल के नेतृत्व में दमकलकर्मियों की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि आग मकान के शाफ्ट में रखे कूड़े में लगी थी। धुएं के कारण दूसरी मंजिल पर मौजूद परिवार के लिए सीढ़ियों से नीचे उतरना मुश्किल हो गया। हालात बिगड़ते देख नेहा अग्रवाल ने घबराने के बजाय तुरंत चादर को बांधकर अस्थायी सहारा तैयार किया। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।