{"_id":"6a6f61f82dd370b595097ebf","slug":"friend-shot-him-in-the-leg-after-an-argument-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148846-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कहासुनी के बाद दोस्त ने पैर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कहासुनी के बाद दोस्त ने पैर में मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नरेला औद्योगिक क्षेत्र की घटना, पुलिस ने आरोपी और उसके नाबालिग साथी को पकड़ा, पुरानी रंजिश के विवाद में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र के बवाना जेजे कॉलोनी में शनिवार शाम दो दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान साजिद ने स्कूटी पर बैठे अपने दोस्त बॉबी पासवान के पैर पर गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। लोगों ने घायल बॉबी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके बयान पर केस किया। रविवार को पुलिस ने आरोपी और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को जेजे बवाना कॉलोनी बवाना के मून कैफे के पास गोली चलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि कैफे के सामने स्कूटी पर बैठकर दो दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक ने दूसरे के पैर में गोली मार दी और वहां से भाग गया। लोगों ने बताया कि घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्राइम और और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए।