{"_id":"6a6f603ba768b575640f686d","slug":"teenager-stabbed-amidst-dispute-over-social-media-trolling-five-minors-apprehended-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148834-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर ट्रोल करने के विवाद में किशाेर पर चाकू से हमला, पांच नाबालिग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर ट्रोल करने के विवाद में किशाेर पर चाकू से हमला, पांच नाबालिग पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुभाष प्लेस इलाके में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आपसी रंजिश के चलते नाबालिगों ने 17 साल के किशाेर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल नाबालिग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर पांच नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि घटना एच-ब्लॉक स्थित चिल्ड्रन्स पार्क के पास हुई। शनिवार रात पुलिस को एक लड़के पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही सुभाष प्लेस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ लड़के को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़ित और आरोपी स्थानीय विरोधी गुटों से जुड़े हैं। दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ट्रोल करने को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।