फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager stabbed amidst dispute over social media trolling; five minors apprehended.

Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर ट्रोल करने के विवाद में किशाेर पर चाकू से हमला, पांच नाबालिग पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। सुभाष प्लेस इलाके में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आपसी रंजिश के चलते नाबालिगों ने 17 साल के किशाेर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल नाबालिग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर पांच नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि घटना एच-ब्लॉक स्थित चिल्ड्रन्स पार्क के पास हुई। शनिवार रात पुलिस को एक लड़के पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही सुभाष प्लेस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ लड़के को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़ित और आरोपी स्थानीय विरोधी गुटों से जुड़े हैं। दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ट्रोल करने को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article