{"_id":"6a18567afc66cf062406a932","slug":"eid-ul-azha-celebrated-with-gaiety-and-brotherhood-in-the-capital-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138440-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजधानी में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजधानी में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-शांति और सौहार्द की दुआ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में ईद-उल-अजहा (बकरीद) बृहस्पतिवार को पूरे उत्साह, श्रद्धा और भाईचारे के माहौल में मनाई गई। सुबह से ही जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शहर की विभिन्न ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नए कपड़े पहनकर परिवार और बच्चों के साथ लोग मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अता करने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार के अवसर पर राजधानी में खुशियों और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। ईद-उल-अजहा की रौनक पिछले कई दिनों से राजधानी के मुस्लिम बहुल इलाकों और बाजारों में दिखाई दे रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह त्योहार का उत्साह अपने चरम पर नजर आया। नमाज अता करने के लिए लोग निर्धारित समय से काफी पहले ही मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचने लगे थे। सबसे अधिक भीड़ जामा मस्जिद और फतेहपुरी स्थित शाही मस्जिद में देखने को मिली, जहां मस्जिद परिसर से लेकर आसपास की सड़कों तक लोगों ने कतारबद्ध होकर नमाज अता की।
दिल्ली के पंचकुईया रोड स्थित इमामिया हॉल शिया जामा मस्जिद में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी इमामिया हॉल शिया जामा मस्जिद पहुंचे और बकरीद की नमाज में शामिल हुए। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस दौरान बच्चों का उत्साह विशेष रूप से देखने लायक था।