सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Employee flees shop with jewelry worth lakhs.

Delhi NCR News: दुकान से लाखें के गहने लेकर भागा कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीलमपुर इलाके की घटना, सात दिन पहले रखा था काम पर
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलमपुर इलाके से एक कर्मचारी लाखों के गहने लेकर भाग गया। पीड़ित ज्वेलर पवन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अंश के रूप में हुई है। उसे सात दिन पहले काम पर रखा गया था। पीड़ित ने उसे अन्य दुकानों से गहने लेकर आने के लिए कहा था, जिसके बाद वह नहीं लौटा।
ईस्ट रोहतास नगर के पवन का न्यू सीलमपुर इलाके में भाई-भाई ज्वेलर्स नाम से दुकान है। सीलमपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल को उन्होंने अंश को दो अन्य दुकानों से सोने की अंगूठी, मांग टीका, सोने की 12 चेन और कान की 17 बालियां लाने के लिए भेजा। शाम तक नहीं लौटने पर फोन करने पर उसका मोबाइल बंद मिला। शक होने पर दुकान में जांच की तो 15 ग्राम सोने के बुंदे गायब मिले, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। जांच में पता चला का अंश का सत्यापन नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed