{"_id":"6a833afd7e23a81070042377","slug":"family-refused-to-accept-anils-body-after-demands-were-not-met-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-4-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मांगें न माने जाने पर परिवार ने नहीं लिया अनिल का शव, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मांगें न माने जाने पर परिवार ने नहीं लिया अनिल का शव, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली ब्यूरो के लिए खबर............
कल्याणपुरी इलाके में सफाई कर्मचारी की हत्या का मामला:
- परिजन कर रहे एक करोड़ मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग के अलावा आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग
-अस्पताल परिसर में पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल तैनात, सुबह से लेकर शाम तक खूब हुई नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सफाई कर्मचारी अनिल कुमार (28) की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी निहाल उर्फ कुल्ला (52) को गिरफ्तार कर लिया है। अनिल के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव लेने से इन्कार कर दिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी निहाल ने बताया कि उसे टिपर गाड़ी चालक गुलशन पर अपनी पत्नी से नजदीकियों का शक था। उसने गुलशन की हत्या की योजना बनाई थी। रविवार सुबह 7.30 बजे 20 ब्लॉक में टिपर आने पर गुलशन के बजाय अनिल दिखा। निहाल ने गुलशन को ढूंढते हुए वहां पहुंचकर अनिल की हत्या कर दी। निहाल का दावा है कि अनिल भी गुलशन के साथ उसके घर आता था। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि रविवार सुबह हत्या के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी निहाल लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। सोमवार दोपहर उसे कल्याणपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
अनिल के परिजनों ने 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने अनिल के भाई को सरकारी नौकरी और आरोपी को कड़ी सजा देने की भी मांग की। परिजनों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वे शव नहीं लेंगे। रविवार से ही एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
मांगे पूरी न होने पर मंगलवार भी होगा प्रदर्शन
अनिल के मौसेरे भाई सुरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रहेगा। रविवार को कल्याणपुरी के 20 ब्लॉक में निहाल ने अनिल की चाकू मारकर हत्या की थी। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले के समय राहगीरों ने अनिल को बचाने की कोशिश नहीं की। अस्पताल ले जाने पर अनिल को मृत घोषित कर दिया गया था।