{"_id":"699377eaaf587f71220e0536","slug":"15-lakh-duped-by-promising-profits-through-online-gaming-and-investment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63058-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑनलाइन गेमिंग व निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 15 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑनलाइन गेमिंग व निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 15 लाख ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी इलाके के रहने वाले युवक ने दी पुलिस को शिकायत
साइबर क्राइम थाना एनआईटी में दर्ज की गई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फेसबुक पर दोस्त बनी युवती ने युवक को ऑनलाइन गेमिंग व निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठग लिए। युवती ने कई दिनों तक फेसबुक और फिर व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर युवक से बात कर भरोसा जीतकर ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत एनआईटी इलाके के रहने वाले विकास ने दी है। युवक का आरोप है कि फेसबुक पर एक युवती अधीरा शर्मा ने जान-पहचान हुई तो उसने खुद को आर्किटेक्ट बताया। अक्सर दोनों में बातें होने लगी लेकिन कुछ दिन बाद युवती ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया। इसके बावजूद युवती ने व्हाट्सएप पर युवक से बातचीत जारी रखी और अक्सर वीडियो कॉल भी करती। बाद में युवती ने एक निवेश प्लेटफार्म पर रुपये निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने के बारे में बताया।
युवती ने युवक को भी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म में निवेश करने को कहा। युवती ने अपनी आईडी व पासवर्ड बताया तो युवक ने उसकी आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर देखा तो वहां काफी मुनाफा दिखाया। युवती के कहने पर युवक ने भी 2 लाख रुपये निवेश कर दिए। निवेश के बाद रुपये बढ़ने लगे। 20 से 27 जनवरी के दौरान युवक ने 15 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में रिफंड करने का प्रयास किया तो और रुपये निवेश करने को कहा गया। तब ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos