सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   5 athletes from Faridabad to showcase their mettle in Bhubaneswar.

Faridabad News: भुवनेश्वर में दम दिखाएंगे फरीदाबाद के 5 एथलीट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
5 athletes from Faridabad to showcase their mettle in Bhubaneswar.
विज्ञापन
- नेशनल सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 24 से 28 जून तक आयोजित होने वाली 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद के पांच खिलाड़ी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा का 70 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि फरीदाबाद के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इनमें पुरुष वर्ग में राजा बाबू 200 मीटर दौड़ और 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में हिस्सा लेंगे। विक्रांत पांचाल 400 मीटर दौड़ व 400 मीटर रिले रेस में हिस्सा लेंगे और मोहम्मद अता साजिद लंबी कूद में दमखम दिखाएंगे। वहीं, महिला वर्ग में आरती भड़ाना 20 किलोमीटर रेस वॉक और रितिका गौर हेप्टाथलॉन इवेंट में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed