सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Yoga Day celebrated in the sectors as well

Faridabad News: सेक्टरों में भी योग दिवस की धूम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Yoga Day celebrated in the sectors as well
योग करते जीएसटी अधिकारी। स्त्रोत जीएसटी विभाग
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर में भारत विकास परिषद, आर्ट ऑफ लिविंग, आरडब्ल्यूए और सर्व समृद्धि योग शक्ति के तत्वावधान में योग दिवस मनाया गया। योगाचार्या डॉ. प्रियंका सिन्हा ने स्वस्थ वृद्धावस्था (हेल्दी एजिंग) के लिए जोड़ों के दर्द व तनाव मुक्ति के आसन कराए। महावीर नगर की आरडब्ल्यूए द्वारा वाल्मीकि पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज सिंगला ने योगाभ्यास किया। इसके इलावा सेक्टर-16 स्थित जेड पार्क में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सैंकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में विश्व योग चैंपियन मनीषा गिरी और राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहित को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए से सम्मानित किया गया। सेक्टर-16 स्थित मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में भी योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। योग सत्र में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों ने योगाभ्यास किया। इसके अलावा महावीर नगर आरडब्ल्यूए, श्री महावीर मंदिर सेवा समिति और गुरुद्वारा महिला मंडल द्वारा वाल्मीकि पार्क में योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता पंकज सिंगला और पार्षद सचिन शर्मा ने निवासियों के साथ योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed