सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A minor was kidnapped and raped

Faridabad News: नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A minor was kidnapped and raped
विज्ञापन
नूंह। नूंह जिले के थाना आकेड़ा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला 6 फरवरी की रात का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Trending Videos

पीड़िता की मां ने महिला थाना पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि 6 फरवरी की रात उनकी नाबालिग बेटी बाथरूम के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी समय गांव के चार युवक वहां पहुंचे और कथित रूप से जबरदस्ती लड़की का मुंह बंद कर दिया और उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव से बाहर एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां चारों युवकों ने दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी लड़की को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़िता काफी डरी हुई हालत में किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी घटना अपनी मां को बताई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन महिला थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। महिला थाना एसएचओ मंजू ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed