सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The road from Allipur to Manjhawali is in a dilapidated condition.

Faridabad News: अल्लीपुर से मंझावली जाने वाला मार्ग जर्जर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The road from Allipur to Manjhawali is in a dilapidated condition.
विज्ञापन
मार्केट कमेटी ने बजट पास होते ही निर्माण शुरू करने का दिया आश्वासन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी




तिगांव। अल्लीपुर से मंझावली जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ता है और दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में सड़क की हालत और ज्यादा खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से रास्ता दिखाई नहीं देता और कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। किसानों, छात्रों और व्यापारियों को रोजाना इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। गांव अल्लीपुर के सरपंच सुशील नागर ने बताया कि यह मार्ग मार्केट कमेटी के अंतर्गत आता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को कई बार संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है और उम्मीद है कि जल्द ही इस पर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

सड़क की स्थिति को लेकर विभाग की ओर से रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। जैसे ही बजट पास होगा, सड़क के निर्माण व मरम्मत कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग समस्या को गंभीरता से ले रहा है और प्रक्रिया जारी है। -अनिल, कनिष्ठ अभियंता, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed