सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A modern swimming pool will be built in Nuh.

Faridabad News: नूंह में बनेगा आधुनिक स्विमिंग पूल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A modern swimming pool will be built in Nuh.
विज्ञापन
-तैराकी में भविष्य बनाने का सपना देख रहे खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
Trending Videos

दिनेश देशवाल
नूंह। जिले के खिलाड़ियों के लिए अब तैराकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर तैयार होने जा रहा है। लंबे समय से आधुनिक खेल सुविधाओं की कमी झेल रहे मेवात क्षेत्र को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिल सकती है। मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) ने करीब 12.52 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्विमिंग पूल निर्माण योजना तैयार की है, जिसकी डीपीआर बनाकर राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी गई है।
जिले में अब तक तैराकी के लिए किसी बड़े और व्यवस्थित केंद्र का अभाव रहा है, जिसके कारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस खेल में आगे नहीं बढ़ पाते थे। प्रस्तावित स्विमिंग पूल बनने के बाद यह स्थिति पूरी तरह बदलने की उम्मीद है। यहां खिलाड़ियों को खेल विभाग के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण, कोचिंग और प्रतियोगी तैयारी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना नूंह के युवाओं को खेलों की मुख्यधारा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आधुनिक स्विमिंग पूल मेवात मॉडल स्कूल, नूंह के पास एमडीए की जमीन पर बनाया जाएगा। स्थान का चयन इस तरह किया गया है कि जिले के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी और आम लोग आसानी से यहां पहुंच सकें। योजना के तहत पूल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की तैयारी है, ताकि भविष्य में यहां तैराकी प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन भी किया जा सके।

एमडीए के डिप्टी सीईओ अशोक कुमार ने बताया कि यह परियोजना प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि डीपीआर राज्य सरकार को भेज दी गई है और मंजूरी मिलते ही निर्माण एजेंसी को कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि इस सुविधा से जिले के खिलाड़ियों को बाहर जाने की मजबूरी खत्म होगी और स्थानीय स्तर पर ही उन्हें उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण मिल सकेगा।
--------------
आम लोग भी उठा सकेंगे लाभ :

इस स्विमिंग पूल का लाभ केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगा। आमजन, विशेषकर बच्चे, युवा और महिलाएं भी यहां तैराकी सीख सकेंगे। इससे एक ओर जहां स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर गर्मी के मौसम में यह सुविधा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनेगी।
-----------------
खेल प्रेमियों ने किया स्वागत :

खेल प्रेमी सुभाष भारद्वाज, जाकिर हुसैन, थान सिंह कश्यप, आबिद हुसैन, अशरफ मेवाती, बिहारी देशवाल, देशराज पंवार ने इस योजना का स्वागत करते हुए कहा कि नूंह जैसे पिछड़े माने जाने वाले जिले में इस स्तर की खेल सुविधा युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगी। यदि योजना समय पर धरातल पर उतरती है तो आने वाले वर्षों में नूंह के खिलाड़ी तैराकी में भी जिले और प्रदेश का नाम रोशन करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed