सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roads have turned into an arena for stray animals.

Faridabad News: सड़कें बनी लावारिस पशुओं का अखाड़ा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Roads have turned into an arena for stray animals.
विज्ञापन
सेक्टर-70 में पार्किंग से सड़कों तक लावारिस पशुओं का जमावड़ा
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित आगमन सोसाइटी और रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के बाहर की मुख्य सड़क इन दिनों लावारिस पशुओं के लिए अखाड़ा बन गई है। यहां रोजाना सड़कों पर पशु घूमते नजर आते हैं, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। कई बार तो पशुओं का झुंड लड़ाई करने लगता है, जिससे लोगों को हादसे का खतरा रहता है।

निवासियों का कहना है कि ये पशु अक्सर सोसाइटी के अंदर तक घुस आते हैं और पार्किंग व सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हैं। इससे न केवल स्वच्छता प्रभावित होती है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी अंकित ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों और नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

निवासी महेश ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। लावारिस पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए और क्षेत्र में नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed