सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stray Dogs Become a Menace in Sector-11

Faridabad News: सेक्टर-11 में आफत बने लावारिस कुत्ते

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Stray Dogs Become a Menace in Sector-11
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित सी ब्लॉक में इन दिनों लावारिस कुत्तों को लेकर बड़ी समस्या बनी हुई है। सेक्टर में कुत्तों का झुंड निवासियों पर अचानक हमला कर देता है। इससे सेक्टर में डर का माहौल बना हुआ है। इसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। आरडब्ल्यूए प्रधान एसएस चाहर ने बताया कि नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में कई बार अवगत कराया गया है, बावजूद इसके न तो कुत्तों को पकड़ने की नियमित व्यवस्था की जा रही है और न ही कोई विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के एमओएच नितीश परवाल ने बताया कि जिले में लावारिस कुत्तों को पकड़ने का अभियान चल रहा है। यह मामला उनके संज्ञान में आया है और संबंधित कर्मचारियों को कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed