{"_id":"69cd79ac4152c1730c01cf50","slug":"two-cunning-interstate-thieves-arrested-faridabad-news-c-24-1-pal1006-122968-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपियों के कब्जे से बरामद की गईं पांच बाइकें
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। सीआईए एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम हथीन ने वाहन चोरी की अपराधों पर अंकुश लगाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दिल्ली तथा हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई 5 बाइकों को भी बरामद किया है। आरोपियों की पहचान जावेद निवासी घीडा एवं मुबारक निवासी जमालगढ़ जिला नूंह के रूप में हुई है।
सीआईए (ए.वी.टी) हथीन प्रभारी दीपक गुलिया के अनुसार, गांव नंगला अहसानपुर निवासी आसिफ ने 22 अक्टूबर 2025 को उसकी बाइक घर के बाहर से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना मुंडकटी में अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया था आरोपी जावेद की हथीन बाईपास से हुई गिरफ्तारी तथा 2 बाइकों की बरामदगी की। सीआईए (ए.वी.टी) हथीन प्रभारी ने बताया कि मामले में उनके स्टाफ के एएसआई पवन कुमार ने 31 मार्च को जावेद को हथीन बाईपास मानपुर रोड हथीन से काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की हुई उपरोक्त बाइक बरामद हुई।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी मुबारक के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इसके अलावा आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य बाइक भी बरामद की हैं। प्रभारी सीआईए गुलिया ने बताया कि आरोपी जावेद की निशानदेही पर दूसरे आरोपी मुबारक को कोट रोड से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशानदेही पर दिल्ली गुरुग्राम तथा फरीदाबाद क्षेत्र से चुराई गई तीन अन्य बाइकें भी बरामद की गई। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Trending Videos