{"_id":"69ce376c62f47360c5097ba1","slug":"video-ballabhgarh-contractor-hangs-himself-over-financial-issues-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बल्लभगढ़: पैसे के चक्कर में ठेकेदार ने लगाया फंदा, संदिग्ध हालात में आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लभगढ़: पैसे के चक्कर में ठेकेदार ने लगाया फंदा, संदिग्ध हालात में आत्महत्या
पैसों के लेनदेन के चलते एक ठेकेदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना आदर्श नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर 4 पटेल नगर निवासी किशोर मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। मृतक किशोर के परिजनों ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से घर नहीं आ रहा था। वह ठेकेदारी का काम करता है। कई दिनों से मजदूर को पैसे देने में उनको काफी परेशानी हो रही थी। बुधवार की शाम को भी उन्होंने किशोर से बात करने के लिए फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह उनको सूचना मिली कि सेक्टर 65 के मकान नंबर 2784 जोकि निर्माणाधीन है उसमें दो दीवारों के बीच में बांस की बल्ली को लगाकर उसमें फंदा लगाकर किशोर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के तीन बच्चे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।