सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested in case of attack on two students

Faridabad News: दो छात्रों पर हमला करने के मामले में आरोपी काबू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of attack on two students
विज्ञापन
-एमवीएन यूनिवर्सिटी में दिया था वारदात को अंजाम, रिमांड पर लिया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी


होडल। क्राइम ब्रांच टीम ने नेशनल हाईवे पर स्थित एमवीएन यूनिवर्सिटी में दो छात्रों पर फायरिंग कर, मारपीट करने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देने के मामले में नामजद आरोपी को काबू किया है। टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
घटना 12 सितंबर 2025 की बताई गई हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि थाना मुंडकटी को दी, शिकायत में गांव औरंगाबाद निवासी रोहित ने बताया कि 12 सितंबर की दोपहर को वह कॉलेज के गेट पर खड़ा था और उसका दोस्त सचिन उसे बाइक पर लेने आया था।इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार दर्जनों युवक ने फायरिंग कर उसके साथ मारपीट कर गले से सोने चेन लूट ली। जब पीड़ित को उसका दोस्त बचाने आया तो आरोपियों ने उसके दोस्त के साथ भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच क्राइम ब्रांच टीम को सौंप दी। टाइम ब्रांच टीम ने इस मामले में आरोपी राहुल उर्फ रोहित व निखिल उर्फ निक्कु को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया। प्रभारी ने बताया टीम ने इस मामले में आरोपी प्रिंस निवासी तुमसरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रिंस से हथियार बरामद करने के लिए अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed