सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Approximately 7,000 quintals of wheat arrived at the Nuh grain market on the first day

Faridabad News: नूंह अनाज मंडी में पहले दिन करीब 7 हजार क्विंटल गेहूं पहुंचा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Approximately 7,000 quintals of wheat arrived at the Nuh grain market on the first day
विज्ञापन
-नहीं शुरू हुई सरकारी खरीद, डीसी और एसडीएम ने किया निरीक्षण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले की नूंह अनाज मंडी में गेहूं खरीद सीजन की शुरुआत के साथ ही किसानों की आवाजाही बढ़ गई है। पहले ही दिन करीब 7 हजार क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंचा। हालांकि, सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी, लेकिन फसल लेकर मंडी पहुंचे किसानों ने राहत की सांस ली कि अब उनकी उपज बिक्री प्रक्रिया में आ सकेगी।
नई गेट पास प्रणाली को लेकर पहले जताई जा रही आशंकाएं पहले दिन निराधार साबित हुई। किसानों ने बताया कि गेट पास कटवाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई और प्रक्रिया सहज तरीके से पूरी हो गई, जिससे मंडी में प्रवेश सुचारू रहा। मंडी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने ट्रैक्टर पर नंबर लिखना अनिवार्य किया है। बिना नंबर वाले वाहनों की एंट्री पर नजर रखी जा रही है, जिससे पारदर्शिता और नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। वहीं कुछ ट्रैक्टरों पर पैन से कागज पर नंबर लिखकर चस्पा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से फसल प्रभावित, पैदावार में गिरावट :
मंडी पहुंचे किसानों ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश और मौसम के बदलाव के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में फसल गिर गई, जिससे दाने कमजोर हुए और उत्पादन में कमी आई है। किसानों को इस बार उपज कम मिलने की चिंता सता रही है।
डीसी-एसडीएम ने किया मंडी का दौरा :
मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीसी अखिल पिलानी और एसडीएम आदित्य ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। निरीक्षण के दौरान आढ़तियों ने बिजली आपूर्ति, टूटी दीवार और अन्य आधारभूत समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। इस पर डीसी ने संबंधित विभागों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि मंडी में कामकाज प्रभावित न हो।
खरीद शुरू होने का इंतजार :
पहले दिन सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों को अभी इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द खरीद प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिल सके।

-----
जिले की मंडियों में पहले दिन गेहूं की आवक अच्छी रही। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसान व आढ़तियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आए। उन्होंने स्वयं कई मंडियों का दौरा किया है किसी तरह की कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आई। छोटी-मोटी जो समस्या थी उन्हें दूर करने के तुरंत आदेश दिए गए हैं।
अखिल पिलानी, डीसी नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed