सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of running the meter without filling petrol

Faridabad News: बिना पेट्रोल डाले मीटर चलाने का लगाया आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of running the meter without filling petrol
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फरीदाबाद। नीलम चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला पंप पर मौजूद कर्मी पर चिल्ला रही है। दरअसल पेट्रोल पंप पर महिला पेट्रोल डलाने के लिए पहुंची थी, लेकिन कर्मचारी ने पेट्रोल डालने का नाटक किया।

इस दौरान मीटर तेजी से चल रहा था, लेकिन पेट्रोल नहीं डाल रहा था। यही चीज महिला ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली और कर्मचारी पर चिल्लाने लगी। महिला कहती नजर आ रही है, कि मैंने अपने साथी से कहा था कि यहां पेट्रोल न डलाएं। यहां चोरी होती है। यदि हमने नहीं देखा होता तो पेट्रोल डाला ही नहीं जाता। मोबाइल में इसकी रिकॉर्डिंग होने पर पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारी भी इकट्ठा हो गए और महिला से माफी मांगने लगे। इसके साथ ही अपने साथी पर गुस्सा करने लगे। महिला कहती नजर आ रही है कि यहां अक्सर ऐसे किया जाता है, चोरी की जाती है इसलिए ही हम यहां नहीं आते हैं। इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं है, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed