सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Administration remains unmoved despite repeated accidents; workers sent into sewers without safety equipment.

Faridabad News: लगातार हादसाें के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बिना सुरक्षा उपकरण सीवर में उतारे कर्मचारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Administration remains unmoved despite repeated accidents; workers sent into sewers without safety equipment.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। जिले में सीवर सफाई के दौरान लगातार हो रही मौतों के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। सेक्टर-19 और प्रतापगढ़ में सीवर व टैंक की सफाई के दौरान तीन कर्मचारियों की मौत के मामले अभी ठंडे भी नहीं पड़े हैं कि बल्लभगढ़ की नवलू कॉलोनी से एक और चिंताजनक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में सफाई कर्मचारियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण, ऑक्सीजन किट, गैस डिटेक्टर या सुरक्षा बेल्ट के सीवर में उतरते देखा जा सकता है। यह दृश्य उन दावों की पोल खोलता नजर आता है जिनमें सीवर सफाई के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किए जाने की बात कही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में सेक्टर-19 में सीवर के मैनहोल की सफाई के दौरान एक कर्मचारी की दम घुटने से मौत हो गई थी, जबकि प्रतापगढ़ स्थित पंपिंग स्टेशन के टैंक की सफाई के दौरान दो युवकों की जान चली गई थी। इन घटनाओं के बाद भी यदि कर्मचारियों को बिना सुरक्षा इंतजामों के सीवर में उतारा जा रहा है, तो यह गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed