सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An employee injured in the line of duty sought financial assistance.

Faridabad News: ड्यूटी के दौरान घायल हुए कर्मचारी ने मांगी आर्थिक सहायता

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
An employee injured in the line of duty sought financial assistance.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बल्लभगढ़। ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए डिलीवरी कर्मचारी ने अब हरियाणा सरकार और अपनी कंपनी से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर थाना खेड़ीपुल में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोडिंग ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसजीएम नगर निवासी सोहैल शेख ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब 11 महीने पहले ऑनलाइन एप में कार्यरत थे। 5 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 1:45 बजे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर प्रिंसेस पार्क की तरफ से सेक्टर-82 स्थित एप के स्टोर जा रहा थे। जब वह बिहारी मार्केट के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रहे लोडिंग ऑटो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उनके दाहिने पैर की जांघ की हड्डी टूट गई तथा घुटने में गंभीर फ्रैक्चर आया। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से भाग गया। घायल अवस्था में सोहैल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चला। पहले ऑटो चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की वजह से कार्रवाई नहीं हुई थी। अब वह दोबारा थाना पहुंचे और पुलिस को उन्होंने बताया कि उनके इलाज में काफी पैसा खर्च हो चुका है और अभी भी उनका उपचार जारी है। तभी उनको जानकारी मिली कि सड़क दुर्घटना मामलों में हरियाणा सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। हादसा ड्यूटी के दौरान होने के कारण उन्होंने अपनी कंपनी फ्लिपकार्ट से भी सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed