सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sledge Hammer won the match.

Faridabad News: स्लेज हैमर ने जीता मुकाबला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Sledge Hammer won the match.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


फरीदाबाद। स्लेज हैमर क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने क्लब-7 क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई क्लब 7 की टीम 38.1 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से समर सिंह ने 32 और यथार्थ ने 30 रन बनाए जबकि दक्ष ने 25 और वंश ने 23 रनों का योगदान दिया। हैमर के लिए साहिर प्रसाद ने चार विकेट झटके जबकि अंश त्रिपाठी और गुरवंश को दो-दो विकेट मिले। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्लेज हैमर ने 33.2 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से अयान बत्रा और गुरवंश सिंह ने 25-25 रन बनाए जबकि करण ने 24 और पीयूष ने 20 रनों का योगदान दिया। क्लब-7 के लिए ध्रुव शर्मा ने तीन और मयंक मलिक ने दो विकेट चटकाए। साहिर प्रसाद को उनकी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed