{"_id":"6a3680580cdff870dd0a9f1d","slug":"another-accused-arrested-for-attacking-young-man-over-grudge-stemming-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: बहन से बदसलूकी की रंजिश में युवक पर हमला, 11 दिन बाद मौत; तीन महीने बाद पकड़ा गया आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: बहन से बदसलूकी की रंजिश में युवक पर हमला, 11 दिन बाद मौत; तीन महीने बाद पकड़ा गया आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार
फरीदाबाद में युवती से बदसलूकी की रंजिश में संजीव पर बादल व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। गंभीर घायल संजीव की 11 दिन बाद 15 मार्च को मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 19 जून को आरोपी रितिक उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है।
एक और आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
डबुआ क्षेत्र में मार्च महीने में हुई मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने 19 जून को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितिक उर्फ बिल्ला (19) निवासी डबुआ कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार धर्मांगदपुर, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) निवासी पवन कुमार ने शिकायत में बताया था कि उसका छोटा भाई संजीव कुमार, जो डबुआ कॉलोनी में रहता था, चार मार्च को अपने एक दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी दौरान शुक्ला आटा चक्की के पास बादल, राधे, सन्नी, बिल्ला, करण और अन्य युवकों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने संजीव के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल संजीव का उपचार चल रहा था, लेकिन चोटों के कारण 15 मार्च को उसकी मौत हो गई। इसके बाद थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
जांच में सामने आया कि मृतक संजीव ने कथित तौर पर आरोपी बादल की बहन के साथ बदसलूकी की थी। इसी रंजिश को लेकर बादल ने अपने साथियों रितिक उर्फ बिल्ला, भविष्य, विशाल, राधे, सन्नी और अन्य के साथ मिलकर संजीव पर हमला किया था। पुलिस के अनुसार मारपीट में आई चोटों के कारण ही संजीव की बाद में मृत्यु हुई।
अपराध शाखा की जांच में अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब रितिक उर्फ बिल्ला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के लिए उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।